परमेश्वर कब तक माफ करेंगे?



जहाँ भय का कोई कारण न था, वहाँ वे अत्यन्त भयभीत हुए, क्योंकि परमेश्वर ने उसकी हड्डियों को जो तेरे विरुद्ध छावनी डाले था, तितर-बितर कर दिया; तू ने उन्हें लज्जित कर दिया, क्योंकि परमेश्वर ने उन्हें त्याग दिया था। भजन 53:5

मैंने एक पालतू कुत्ता खरीदा। इसे अच्छी तरह से प्रशिक्षित करने के मेरे लंबे प्रयासों के बावजूद, जो भी हमसे भेंट करने आते हैं, उनके लिए हानिकारक बना हुआ है! मैं इसे लेकर अब बहुत निराश हूँ। आप क्या सुझाव देंगे कि मुझे इस पालतू जानवर के साथ क्या करना चाहिए?

परमेश्वर ने आपको और मुझे एक अद्भुत उद्देश्य के साथ बनाया (यिर्म 29:11)। क्या होगा अगर हम परमेश्वर के मार्गों को नज़रअंदाज़ करते रहें और अपने रास्ते पर चलते रहें? परमेश्वर क्षमा करते हैं और संसार में रहनेवाले सभी लोगों को अनन्त जीवन देना चाहते हैं (यूहन्ना 3:16)।

जब दुष्टता बहुत बढ़ गई थी तब एक बार परमेश्वर ने बाढ़ से बहुत गंभीरता से सब नाश कर दिया था (उत्प 7)। उन्होंने वायदा किया था कि वह फिर कभी-भी बाढ़ से पृथ्वी को नष्ट नहीं करेंगे (उत्प 9:15)। तो फिर हम परमेश्वर के मार्गों पर क्यों नहीं चलते?

पश्चाताप, यही परमेश्वर  के क्रोध से बचने का एकमात्र तरीका है!

प्रार्थना: प्यारे प्रभु जी, मुझे हर दिन अपना जीवन उस उद्देश्य को पहचान कर जीने में मदद कीजिए, जिस उद्देश्य से आपने मुझे बनाया है। आमीन!

(translated from English to Hindi by Sheeba Robinson)

Comments

Popular posts from this blog

What is your good name?

Who is truly wise?

God doesn’t exist!?