तलवार लिए चल रहे हैं ?




वह मेरे शत्रुओं की बुराइयों को उन्हीं पर लौटा देगा: अपनी विश्वासयोग्यता के कारण उन्हें नाश कर। भजन 54:5

क्या आप तलवार लेकर घूमते हैं? सावधान रहें! क्या आप जानते हैं कि दाऊद को गोलियत के सिर को काटने के लिए एक अच्छी तलवार कहाँ से मिली? गोलियत के पास ही थी (1 शमू 17:51)।

यदि आप दूसरों को फंसाने के लिए जाल बिछाते हैं, तो आप स्वयं ही उसमें फंस जाएँगे (नीति 26:27)। क्या आप अपने मन, शब्दों और कार्यों को अपने दुश्मनों के खिलाफ तैयार कर रहे हैं? परन्तु याद रखें कि ये सब आपके ही विनाश का कारण बन सकते हैं।

ऐसा कुछ भी अपने  मन में लेकर न चलें, जो अंत में आप को ही नष्ट कर दे।

जो तलवार उठाता है, वह उसी से ही मारा जाएगा!

प्रार्थना: प्यारे प्रभु जी, मुझे अपने प्रेम से इतना भर दीजिए ताकि मेरे जीवन भर मेरा कोई भी दुश्मन न हो। आमीन!

(translated from English to Hindi by Sheeba Robinson)

Comments

Popular posts from this blog

தனிமை ஆசை?

Cause humiliation?

காலை, மதிய மற்றும் இரவு உணவு!