कौन आपको बचा सकता है?



हे परमेश्वर, अपने नाम के द्वारा मुझे बचा, और अपने पराक्रम से मेरा न्याय चुका। भजन 54:1

पलिश्तियों ने अपने बचानेवाले और रक्षक के रूप में गोलियत नाम एक विशालकाय दानव को चुना; दाऊद नाम के एक छोटे बालक ने उस दानव के खिलाफ लड़ने के लिए परमेश्वर को चुना! अंत में, वह दानव मारा गया! (1 शमू 17)

अक्सर हम स्वयं को दूसरों से बेहतर महसूस करते हैं। यह तो फिर भी ठीक है। परन्तु अगर हम स्वयं को परमेश्वर से भी श्रेष्ठ महसूस करने लगें, तब क्या होगा? वास्तव में, ऐसा लगता है कि गोलियत ने भी यही महसूस किया था। उसने दाऊद का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, 'क्या मैं एक कुत्ता हूँ कि तुम मुझसे लड़ने के लिए लाठी लेकर आए हो?'

यहोवा आपके पराक्रमी रक्षक हैं (व्यव 32:4)। वह हमें शैतान से भी बचाते हैं।

यदि आप सही रक्षक को चुनते हैं, तो आपको कभी-भी हराया नहीं जा सकता!

प्रार्थना: प्यारे प्रभु जी, अपने बचानेवाले और रक्षक के रूप में हमेशा आपको ही चुनने के लिए मेरी मदद कीजिए। आमीन!

(translated from English to Hindi by Sheeba Robinson)

Comments

Popular posts from this blog

What is your good name?

Who is truly wise?

God doesn’t exist!?