विश्वासपूर्ण रहें !

B. A. Manakala

हे परमेश्वर, मेरा हृदय स्थिर है, मेरा हृदय स्थिर है। मैं गाऊँगा, हाँ, स्तुति के गीत गाऊँगा। भजन 57:7
 
कंगारू का एक बच्चा अपनी मॉं की थैली में बहुत आत्मविश्वास से भरा हुआ दिखता है!

विश्वासपूर्ण रहें! पर कैसे? किस पर? दाऊद का पूरा विश्वास परमेश्वर पर था (भजन 57:7), जो इस बात से स्पष्ट होता है जब उसने गोलियत को हराया था।

अपनी समझ का सहारा न लेना (नीति 3:5), क्योंकि यह मूर्खता होगी (नीति 28:26)। यिर्म 17:7 कहता है, "परन्तु धन्य है वह मनुष्य जो यहोवा पर भरोसा रखता है और जिनका भरोसा यहोवा ही है।"

इस बात से निश्चित रहें कि जिसने तुम में भला कार्य आरम्भ किया है, वही उसे मसीह यीशु के दिन तक पूर्ण भी करेगा (फिलि 1:6)।

अपने विश्वास के स्तर को बढ़ाने के लिए आप परमेश्वर पर कैसे भरोसा करेंगे?

परमेश्वर आपको कभी-भी निराश नहीं करेंगे, परन्तु आत्मविश्वास आपको एक दिन निराश कर सकता है!

प्रार्थना: प्यारे प्रभु जी, आप में हमेशा विश्वासपूर्ण रहने में मेरी मदद कीजिए। आमीन!
(translated from English to Hindi by S.R. Nagpur)

Comments

Popular posts from this blog

What is your good name?

Who is truly wise?

God doesn’t exist!?